कटनी – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन ने पड़खुरी के नील कंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ग्राम कन्हवारा पहुंचकर महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जिले वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
