• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, May 16, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

खुरई की प्रसिद्ध शाही बारात में शामिल हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक करोड़ की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया मंत्री श्री सिंह ने

by Manish Gautam Chiefeditor
February 18, 2023
in सागर
0
खुरई की प्रसिद्ध शाही बारात में शामिल हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक करोड़ की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया मंत्री श्री सिंह ने
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

खुरई के प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर से निकली भोलेबाबा की ’शाही बारात’ को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पारंपरिक विधिविधान के साथ रवाना कराया। श्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां के श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर में 1 करोड़ की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया साथ ही शाही बारात में शामिल होने वाली भगवान भोलेनाथ की पीओपी प्रतिमा के स्थान पर पीतल की प्रतिमा बनवाने की घोषणा भी मंत्री श्री सिंह ने की।

महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष के अनुसार खुरई पहुंचे मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां के प्राचीन भूतेश्वर महादेव में भगवान शिव का पूर्ण वैदिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। तदोपरांत अभिषेक में सम्मिलित विप्रजनों का सम्मान किया। उन्होंने एक करोड़ की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करके मंदिर की यज्ञशाला, उद्यान का अवलोकन किया फिर दूल्हा बने महादेव की आरती कर शाही बारात की निकासी कराई।

मंत्री श्री सिंह लंबी दूरी तक शाही बारात में पैदल शामिल हुए और शिवभक्तों के साथ नृत्य भी किया। ढाई किलोमीटर लंबी शिवजी की शाही बारात को खुरई नगर का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव माना जाता है जो मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के कार्यकाल में प्रतिवर्ष और भव्य रूप लेता जा रहा है।इस वर्ष भी शाही बारात की तैयारियों की जिम्मेदारी मंत्री प्रतिनिधि श्री लखन सिंह को मंत्री श्री सिंह द्वारा सौंपी गई थी। इस वर्ष की शाही बारात में वृंदावन, बनारस, महाराष्ट्र व गुजरात के कलाकारों ने हिस्सा लिया है। बारात में शामिल कुल सौ से ज्यादा झांकियों में 40 ट्रालों पर जीवंत पात्रों की मनोरम झांकियां थीं। महारास लीला, गिरिराज धरण, रामेश्वरम प्रसंग, श्री राधाकृष्ण जी सहित देश गण,ऋषि, मुनि, सुर असुर , अघोरी, भूतपलीत, पिशाचों सहित सभी की झांकियां और पात्रों के साथ ऐसी रचना की गई थी जैसे कि भोलेनाथ की बारात का विवरण पौराणिक आख्यानों में मिलता है। तोप और जेसीबी पर भी झांकियां थीं।

शाही बारात खुरई के भूतेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर टैगोर वार्ड, पठार, किलागेट, झंडा चौक, परसा चौक, पुरानी गल्ला मंडी होती हुई वापस श्री भूतेश्वर मंदिर पहुंची जहां वैवाहिक अनुष्ठान का आयोजन होता है। इस आयोजन की विशेषता चार पहर तक निरंतर चलने वाला वैदिक मंत्रों के साथ होने वाला शिव अभिषेक है जो रात्रि में संपन्न होता है। शाही बारात में खुरई नगर और आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में महिला पुरुष शिव भक्त सम्मिलित होते हैं। इसमें हजारों की संख्या में प्रत्येक वार्ड से आई युवाओं की टीमें ऐसी विविध वेशभूषा में शामिल होकर लगातार नाचते हैं जिससे पूरा वातावरण किसी कार्निवल की तरह शिवत्व मयी दिखाई देता है। सैकड़ों तोरण, प्रसाद, खीर, मिष्ठान और जल के स्टाल विभिन्न संगठनों द्वारा लगाए जाते हैं जिनमें बिना किसी भेद भाव के सभी वर्गों के शिवभक्त शामिल होते हैं।
शाही बारात में पुलिस व प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाएं की थीं। समारोह में पूरे समय मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह, जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी गणमान्यों ने हिस्सा लिया।

सोनू शर्मा
संवाददाता
*दिनांकः 18/02/2023*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पचमढ़ी महादेव मेला, तिलक सिंदूर और नर्मदापुरम में काले महादेव की शाही सवारी पर प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं , महादेव के दर्शन पूजन अर्चन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

पचमढ़ी महादेव मेला, तिलक सिंदूर और नर्मदापुरम में काले महादेव की शाही सवारी पर प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं , महादेव के दर्शन पूजन अर्चन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d