रिपोर्टर हरिशंकर बेन
कटनी( 17 फरवरी )- बहोरीबन्द विधानसभा से प्रारंभ हुई विकास यात्रा रीठी जनपद क्षेत्र पहुची। विकास यात्रा का प्रारंभ ग्राम पंचायत अमंगवा के ग्राम घुमची से प्रारंभ हुई। विकास यात्रा क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के द्वारा किया गया विकास यात्रा में विधायक के साथ विकास यात्रा के प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, स्थानीय नागरिक एवं समस्त प्रशासनिक अमला, तहसीलदार, सीईओ, थाना प्रभारी एवं सभी विभागों से प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।
विकास यात्रा ग्राम पंचायत अमंगवा से गुरजीकला होते हुए लालपुरा से बरजी होते हुए नैगवां पहुची। नैगवां में विधायक द्वारा जनपद पंचायत रीठी क्षेत्र अन्तर्गत मनरेगा योजनांतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ” विकास पथ पर रीठी मनरेगा एक नजर में “ नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। विकास यात्रा में विधायक द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी प्रदाय की एवं ग्राम पंचायत अमंगवा, गुरजीकला, लालपुरा, बरजी एवं नैगवां में विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय द्वारा विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण, स्वीकृत कार्याे का शिलान्यास किया एवं किये गए। साथ ही विकास कार्याे, स्वीकृत विकास कार्याे एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकरी समस्त ग्रामवासियो को प्रदान की। मान विधायक श्री पाण्डे द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मान विधायक श्री पांडे से स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुये विकास कार्याे की मांग की।
