कटनी कटनी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.के. बघेल के निर्देशन में रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विगत दिवस आबकारी वृत्त बडवारा में सुड्डी, बसाड़ी, परसवाडा, बगैहा, में श्रीमति ममता अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 555 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 3 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 4 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 28 हजार रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उईके, मोना दुबे, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, वीणा ब्रम्हवंशी, शिवमूरत नामदेव, सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी श्री आर.के. बघेल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
