10 साल के बच्चे को एक शराबी ने पिलाई शराब
वार्ड नंबर 5 देवपुरा में जेल के पीछे एक 10 साल के अबोध बच्चे को वार्ड के ही निवासी नीलेश आदिवासी ने शराब पिला दी बच्चे का पिता बाहर मजदूरी करने जाता है और बच्चा स्कूल से लौट रहा था
तभी उक्त व्यक्ति ने बच्चे को शराब पिला दी बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पिता पहुंचा और बच्चे को अस्पताल लाया गया जहां पर ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया बच्चे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसे नीलेश आदिवासी नाम के व्यक्ति ने शराब पिलाई है लड़के का नाम विवेक अहिरवार निवासी वार्ड नंबर 5 देवपुरा का है
*एमपी न्यूज़ कास्ट बंडा सागर से सोनू कुशवाहा की रिपोर्ट*
