सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 15 फरवरी को वार्षिक उत्सव के अंतर्गत केष सज्जा, सलाद सज्जा, पुष्प/बुके सज्जा, ड्राय पुष्प सज्जा, कचरे से कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी तीन दिवस तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।
केष सज्जा में प्रथम स्थान पर वर्षा पुरोहित, द्वितीय स्थान पर नंदनी दुबे, एवं तृतीय स्थान पर मानसी दुबे रही। सलाद सज्जा में प्रथम स्थान पर तुलसी बावरिया , द्वितीय स्थान पर वर्षा पुरोहित एवं तीसरे स्थान पर कविता पटेल रहीं। पुष्प/बुके सज्जा में प्रथम सुचिता कुमारी, द्वितीय स्थान पर श्रुति व्यास एवं तृतीय स्थान पर दीपा उईके रहीं। ड्राय पुष्प सज्जा में प्रथम स्थान पर स्वाति चौरे, द्वितीय स्थान पर वर्षा पुरोहित एवं तृतीय स्थान पर रिया मेहरा रही। कचरे से कला में प्रथम राधिका पुरोहित, द्वितीय वर्षा पुरोहित एवं तृतीय नेहा पटैल रहीं। विजेता एवं सहभागिता करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से आप अपनी शैक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास कर सकती हैं। वर्ष भर में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रा पूर्ण उत्साह से भाग लेकर सहभागिता कर रही है। परीक्षा पूर्व इस प्रकार आयोजन छात्राओं में परीक्षा के तनाव को कम करता है एवं उनमें नवीन उत्साह का संचरण करता है। तत्पश्चात छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में डॉ पुष्पा दुबे, डॉ. संध्या राय, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ श्रुति गोखले, डॉ. रागिनी सिकरवार ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ आर वी शाह, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती अंकिता तिवारी, डॉ रीना मालवीय, श्वेता वर्मा, शीतल मेहरा, डॉ मधु विजय, श्रीमती प्रीति मालवी, श्रीमती दीपिका राजपूत, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ.मनीषा तिवारी, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संगीता पारे, डॉ. कीर्ति दीक्षित ने अपना सहयोग प्रदान किया। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की।
