50 हजार के बंपर इनाम के लिए कटनीवासी 24 फरवरी तक आजमा सकेंगे अपना भाग्य
अब तक 5395 प्रतिभागियों ने क्विज मे लिया भाग
फाइलेरिया की क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन की अनूठी पहल
कटनी फाइलेरिया (हाथीपांव) की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता मे 24 फरवरी की शाम 5 बजे तक भाग लिया जा सकेगा । क्विज प्रतियोगिता का परिणाम 24 फरवरी की शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। अब तक 5395 प्रतिभागियों ने क्विज मे भाग लिया है। क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अब मात्र 10 दिन शेष है।
फाइलेरिया (हाथी पांव) की बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान में जिले के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने फाइलेरिया से संबंधित रोचक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अभिनव नवाचार किया गया है। करीब 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता को काफी आकर्षक, ज्ञानवर्धक और रोचक बनाया गया है।
क्विज प्रतियोगिता मे केवल कटनी जिले के ही नागरिक भाग ले सकते है। क्विज का विस्तृत विवरण ीजजचेरूध्ध्चतंहंजपांजदपण्बवउ पर प्रदर्शित किया गया है। क्विज प्रतियोगिता में 24 फरवरी की शाम 5 बजे तक भाग लिया जा सकेगा। जबकि क्विज प्रतियोगिता का परिणाम 24 फरवरी को शाम 6 बजे घोषित कर दिया जाएगा।
क्विज प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार राशि 10 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को 3 हजार रुपये तथा चैथे स्थान के लिए इनाम राशि 2 हजार रुपये निर्धारित है। इसके अलावा 500 रुपये के 50 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगें। सम्मिलित रूप से क्विज प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये है।
