आज दिनांक को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ प्रभाकर ननावरे साहब से भेंट कर जिले के कर्मचारियों के रोके गये वेतन के सम्बन्ध में चर्चा कर ग्यापन भेट किया व वेतन शीध्र 2 दिवस मे प्रदान करने हेतु आग्रह किया जिसे सी एम एच ओ साहब द्वारा स्वीकार कर 2 दिवस मे वेतन जारी करने के साथ ही पूर्व मे काटे गये वेतन का भी भुगतान करने के आदेश जारी किये गये।
प्रतिनिधि मण्डल मे संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी सहीत संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक,जिला सचिव अनील मेहता,जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पंढारकर,अशोक सिह पंवार,रुद्रविर शर्मा,नईम मोहम्मद खान ,एल.एच.वी.पुष्पा दडिंग, अनिता धौलपुरिया, सुशीला मईडा आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
