कटनी नगर पालिक निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह का आज साधूराम विद्यालय में आयोजित होने वाले वैवाहिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिसमें मुख्यरुप से विवाह योजना में चयनित पात्र वर वधु को नवदांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 38 हजार की दैनिक जीवन से जुड़ी सामग्री दहेज के रूप में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रदान कर दी जाएगी। वर वधु को दी जाने वाली सामग्री में मुख्य रूप से उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस चूल्हा 32 इंच कलर टीवी स्टील अलमारी फाइबर कुर्सी पलंग सिलाई मशीन टेबल फैन डाइनिंग टेबल स्टील के बर्तन सहित अन्य जरूरी सामग्री नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी। जिसमें नव युगल अपने नवदांपत्य जीवन की शुरुआत अच्छे से कर सकें। योजना प्रभारी नगर निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय के तहत 43 जोड़े विवाह के लिए पात्र हैं। जिन्हें विवाह उपरांत यह सामग्री प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह में ये जुड़े होंगे पात्र
रविवार को साधुराम विद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह में नगरीय सीमा के 43 जोड़ों को पात्रता सूची में चयनित किया गया है। जिसमें सोनम दहिया प्रियंका निषाद रीना कुमारी रैदास पूनम चौधरी काजल बर्मन अंजली चौधरी निशा चौधरी वर्षा अहिरवार नंदिनी चौधरी निकिता निषाद जानू निषाद दीपा रैकवार शालिनी जयसवाल वंदना चौधरी कल्पना चौधरी अंजली चौधरी प्रीति चौधरी प्रीति सूर्यवंशी मनीषा चौधरी कोमल कोल रेशमा कोल सोनी मौर्य शालिनी केवट भावना रैदास सविता काछी रेसू कोल तरन्नुम खातून सोनम सोनी चंद्र रेखा सिंह गौड़ सुनीता कोरी प्रीति चौधरी वर्षा लड़िया पुष्पा चौधरी दुर्गा लडिया रिया निषाद संध्या जाटव उषा यादव नेहा भूमिया आरती कोल पूजा बर्मन रेखा बर्मन प्रियंका उपाध्याय सोनिया चौधरी आज से अपने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश कर वर वधु नवजीवन में प्रवेश करेंगे।