सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओएन चौबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार एन ई पी के तहत स्नातक स्तर प्रथम वर्ष के बीए ,बीएससी, बीकॉम, बीसीए के विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री और ए टी के टी की परीक्षा 14 फरवरी से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से उक्त परीक्षाओं का कैलेंडर पूर्व में ही जारी किया जा चुका है जिसमें विलंब शुल्क एक हजार रुपए के साथ 14 फरवरी के पूर्व तक परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। अतः नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थी नियत समय में अपना परीक्षा फार्म भरें।
