कटनी जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शनिवार हो रहा आयोजन… नेशनल लोक अदालत में बनाई गई 25 खंडपीठ.. न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में राजीनामा योग्य प्रकरण एवं प्री लिटिगेशन के प्रकरणों में आपसी समझौते किए जाएंगे… समस्त न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से लगभग 4360 एवं बैंक रिकवरी केस तथा विद्युत बिल, वाटर बिल से संबंधित 8000 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में निराकरण के लिये रखा गया है..
कटनी जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्रर सिंह राठौर ने जनता से अपील कि बढ़-चढ़कर लोग इसमें हिस्सा लें और उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके प्रकरण जिला न्यायालय में चल रहे हैं वह यहां आकर ज्यादा से ज्यादा अपने मामलों को लेकर राजीनामा कर सकते हैं।
