आज विकास यात्रा ग्राम चारखेड़ा पहुँची जिसमे मुख्यरूप से उपस्थित हुए टिमरनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संजय शाह ।विधायक संजय शाह ने ग्रामपंचायत चारखेड़ा में स्वछता परिसर लागत 3.43 लाख का भूमिपूजन व चारखेड़ा में छोटी पुलिया लागत लगभग 2 लाख का लोकार्पण किया साथ ही विधायक संजय शाह के अथक प्रयासों से ग्रामपंचायत में लगभग 80 लाख की नल जल योजना स्वीकृत हुई है जिसका सभी ग्रामवासियो द्वारा विधायक का आभार व्यक्त किया । विधायक संजय शाह ने विभिन्न योजना अंतर्गत लाभार्थियो को प्रमाण पत्र दिए गए । इस विकास यात्रा में विधायक संजय शाह ने ग्राम सन्यास , गोंदागांवकला , खरतलाय , अहलवाड़ा , चौकड़ी , चारखेड़ा , मालोना , बरकला , खिड़कीवाला , मन्याखेड़ी का दौरा किया । इस अवसर सांसद प्रतिनिधि मुकेश शांडिल्य , विनीत गीते , अखिलेश बाँके , रामरूप रायखेरे , सुनील डूडी , रामविलास चाचरे , लीलाधर बाँके , सुनील पटेल , नगर परिषद उपाध्यक्ष राजा कौशल , पिंटू गौर ,सहित अन्य गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
