कटनी (08 फरवरी ) – कटनी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी आर.के. बघेल के निर्देशन में रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 में मछरियाडेरा, तेलियनपार, गाड़ाहार में श्रीमति ममता अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध बुधवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 930 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 9 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 7 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। इस दौरान मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 48 हजार रूपये है।
जिला आबकारी अधिकारी नें बताया कि कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उईके, मोना दुबे, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, चंन्द्र प्रकास त्रिपाठी, शिवमूरत नामदेव, सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
