कटनी ( 08 फरवरी )- कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया तथा सभी व्यक्तियिों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं से चर्चा की और प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग ही समाज के प्रेरणा स्त्रोत है। सभी नागरिकों को आपके जैसे ही आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि रक्तदान करके खुशी मिल रही है कि उनका रक्त किसी के काम आ सकेगा और वे किसी जरुरतमंद के लिए सहायक हो सकेगें। रक्त को बनाया नही जा सकता है। रक्त मानव से लेकर ही मरीज को चढ़ाया जाता है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान करके आप किसी की जिन्दगी बचा सकते हो, रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरुरत नही होती है। रक्तदान के लिए बड़ा दिल और मुक्त मन की जरुरत होती है।
कलेक्टर ने कहा युवा और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नही है, लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए उसके जीवन को वापस देने के लिए रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान देने वाला सही मायने मे रक्तदाता नहीं जीवनदाता होता है।

