सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । जिले के धरमकुंडी गांव में पोहा मिल के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने कुछ मजदूरों को लाकर कार्य कराया और उन्हें भुगतान नहीं दिए जाने पर मजदूर जनसुनवाई में पहुंचे थे। उसके बाद उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से भुगतान के आदेश जनसुनवाई में दिए गए थे। मजदूर कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठे हुए थे। शाम को जब कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह बाहर आए तो उन्हें मजदूर कलेक्टर्ट परिसर में ही बैठे हुए दिखे। उन्होंने मजदूरों के पास जाकर उनसे पूछताछ की। तब मजदूरों में अपनी व्यथा बताई, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संवदेनशीलता का परिचय देते हुए तत्परता के साथ इन श्रमिकों को रात में रैन बसेरा में ठहराने की व्यवस्था की। वहीं पर उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई।
तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार संबंधित ठेकेदारोंं को दूसरे दिन बुधवार को श्रमिकों की बकाया 1 लाख 62 हजार रुपए की मजदूरी ठेकेदार से दिलवाई गई। मजदूरी मिलने के बाद श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान आई। उन्होंने प्रशासन की संवेदनशील पहल की सराहना की।
