कन्नौज। भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि उत्पादन के साथ-साथ आय को लेकर जैविक खेती के लिए जोर दिया है। प्रदूषण मुक्त के साथ-साथ उन्नतशील किसान बनने के लिए जैविक खेती का प्रयोग करें। जनपद कन्नौज हसेरन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा कलशान मे जैविक खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें तिर्वा उन्नत किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा गौतम बुध बायोक्लीन फयूल प्राइवेट कंपनी के टेंपो अनिल कुमार द्वारा तथा सीबीईओ उमेश चंद्र ने किसान और बेरोजगार को सुपर नेपियर ग्रास ट्वेंटी वन को लेकर जानकारी दी। जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया। जैविक खेती पर चर्चा कर किसानों को जानकारी दी। प्रदूषण मुक्त भारत के साथ-साथ उन्नतशील किसान जैविक खेती करने की बात कही।