• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर बलात्संग करनेे वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व जुर्माना

by Manish Gautam Chiefeditor
February 7, 2023
in पन्ना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे

पन्ना। कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी पन्ना के सहा. मीडिया प्रभारी/सहा.जि.लोक अभि.अधि. रोहित गुप्ता ने बताया कि अभियोजन कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि, दिनांक 11.02.2020 को अभियोक्त्री (प्रथम) ने थाना पटेरा जिला दमोह में उपस्थित होकर इस आशय की मौखिक रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 10.02.2020 को सुबह 08ः00 बजे करीब एक आदमी मोटरसाइकिल लिये उसके गांव आया और उनके घर के पास उसे और दूसरी अभियोक्त्री को मिला और बोला कि वह यही पास के गांव में रहता हैं। उन दोनों से बोला कि गांव के मंदिर में भजन गाने चलना है। वह 500-500 रूपये एक दिन के देगा, उनके साथ चलो तो दूसरी अभियोक्त्री ने अपनी बहन की लडकी तीसरी अभियोक्त्री को बताया कि गाना गाने चलना है, ये 500 रूपये देंगे और वह आदमी उन तीनों को भजन गाने के बहाने बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक मकान में ले गया और अभियुक्त मोमबत्ती जलाकर उन लोगों से यहां वहां की बातें करने लगा फिर अभियुक्त अभियोक्त्री प्रथम को गलत तरीके से छूने लगा तो उन्होंने मना किया तो अभियुक्त उन तीनों से बोला कि चुपचाप रहो यदि मना किया तो चाकू मारकर यहीं दफना देंगे और अभियुक्त जबरन गलत काम करने लगा तो अन्य दो अभियोक्त्री वहां से बाहर भागी और चिल्लाई तो आसपास की औरतें आ गयी जिन्हे देखकर अभियुक्त वहां से भाग गया। तीनों अभियोक्त्री थाना रिपोर्ट को आयी। अभियोक्त्री(प्रथम) की मौखिक रिपोर्ट के आधार पर थाना पटेरा जिला दमोह में अभियुक्त पुरूषोत्तम उर्फ बुद्धू यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 0/2020, दिनांक 11.02.2020 धारा 363, 366(क), 376, 506 भा.द.सं. की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर उसकी जिला अस्पताल दमोह में एम.एल.सी. कराई गई। विवेचना के दौरान प्रकरण थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना के क्षेत्राधिकार का होने से थाना कोतवाली पन्ना में अपराध धारा 363, 366ए, 376, 506 भा.द.सं., धारा 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं धारा 3(2)(v), 3(2)(va), 3(1)(ध) अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत अभियुक्त के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सुसंगत साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किए गए एवं घटना स्थल का नक्शामौका तैयार किया गया। अभियोक्त्री एवं अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी पत्रक अनुसार गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय श्रीमान इन्द्रजीत रघुवंशी विशेष न्यायाधीश(पाक्सो) एक्ट के न्यायालय मे प्रकरण का विचारण हुआ। शासन की ओर से पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री संदीप कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक/वरिष्ठ सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री दिनेश खरे द्वारा की गयी। अभियोजन द्वारा साक्ष्य को क्रमबद्ध तरीके से लेखबद्ध कराकर न्यायालय के समक्ष आरोपी पुरूषोत्तम उर्फ बुद्धू यादव के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित किया तथा आरोपी के कृत्य को गंभीरतम श्रेणी का मानते हुये कठोर से कठोरतम दंड से दंडित किया जाने का अनुरोध किया। अभिलेख पर आई साक्ष्य और अभियोजन के तर्को एवं न्यायिक दृष्टांतो से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय श्रीमान इन्द्रजीत रघुवंशी विशेष न्यायाधीश(पाक्सो) एक्ट की न्यायालय द्वारा आरोपी- पुरूषोत्तम उर्फ बुद्धू यादव को क्रमशः धारा- 363, 366, 365(02 शीर्ष), 506(03 शीर्ष), 376(1) भादसं एवं 3/4 पाॅक्सो एक्ट के आरोप में क्रमशः 03 वर्ष, 05 वर्ष, 03 वर्ष, 02 वर्ष, 10 वर्ष, 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं क्रमशः 1000/-रूपए, 2000/-रूपए, 1000/-रूपए, 1000/-रूपए, 5000/-रूपए, 5000/-रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
रोहित गुप्ता
सहा. मीडिया प्रभारी/
सहा. लोक अभियोजन अधिकारी
जिला पन्ना म.प्र.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सुनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा विकास यात्रा का कलस के साथ हुआ स्वागत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य अतिथियों ने किया बखान देखिए वीडियों न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d