टीकमगढ़। अमर शहीद महिला अन्तर्राज्जीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट ने बुंदेलखंड को व टीकमगढ़ जिले को एक नयी पहचान दिलाई है। जिले की युवतियों में भी इस टूर्नामेंट के बाद से खेल की भावना प्रबल हुई है। इस टूर्नामेंट की कामयाबी पर जिले की महिलाओं एवं युवतियों की सफलता निर्भर करती है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की व गाँव की हमारी बहिने व छात्राओं को भी बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिये। यह विचार ग्राम श्यामपुरा व कुष्मादियाखेड़ा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कररहे मनीष श्रीवास्तब जी ने व्यक्त किये। स्थानीय ग्राम कुष्मादियाखेड़ा ,श्यामपुरा परिसर में आयोजित बैठक में अमर शहीद महिला अन्तर्राज्जीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक विनय प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस आठवें आयोजन की तारीख जल्दी ही तय कर ली जाएगी। संभवत: यह टूर्नामेंट मार्च माह में कराने को लेकर तैयारियां की जाएंगी। हमेशा की तरह इस साल भी देश के कोने-कोने से महिला टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। कुछ टीमों से बात भी हो गई है, जो जो इस प्रकार है नेपाल ,दिल्ली ,आँध्रप्रदेश ,विहार ,
दिल्ली ,मध्यप्रदेश ,उत्तरप्रदेश,टीकमगढ़ आने के लिये तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में विदेशों से भी महिला टीमों को लाने के लिये संपर्क किया जा रहा है। इसी प्रकार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन करेंगीं। यह टूर्नामेंट इस बार ढोंगा मैदान पर किया जाएगा। और कहा कि महिला टीमों के ठहरने और उनकी सुरक्षा की बढ़ी जिम्मेदारी होती है। शहर की इज्जत और महिलाओं के सम्मान से जुढ़े इस गंभीर विषय पर भी गंभीरता से विचार और तैयारियां की जानी चाहिये की महिलाखिलड़ी हमारी अतिथि है और हम सभी युवा भाई ब महिलाओ को आगे आकर और टीकमगढ़ के गाँव गाँव की बहिनो और भाई यो को भी टीम बनाकर टूर्नामेंट में आयोजन समिति में जुड़ना चाहिए जिससे की बेटिया भी हमारे शहर का नाम रोशन करे कि महिला संगठन व गाँव की हमारी बहिने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने का तैयार है । साथ ही अपना हरसंभव योगदान देगीं।
साथ में जिले के गाँव गाँव जाकर टूर्नामेंट की आयोजन समिति बनाई जा रही है जिससे लोगो का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है पियूष साहू ,गोबंदी लोधी ,राजेंद्र लोधी ,काशीराम लोधी दुवारा इस कार्यक्रम में महिला शक्ति मुख्य रूप से जिम्मेदारियों की महिला इकाई बनाई जाएगी इसके लिए टीकमगढ़ नगर की बहिने आगे आये और आयोजन समिति में कई जिम्मेदारी दी जाएगी
अमंर शहीद महिला लेदर बॉल जो हमारे टीकमगढ़ में बीते 7 बर्षो से टीकमगढ़ नगर में किया जाता है में सभी भाई बंधुओ से निवेदन करता हूँ की आप भी आगे आये और आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग करे
इस बार आयोजन को बेहतर से बेहतर करने के लिए आयोजन समिति में जिम्मेदार ब्यक्तियो को जिम्मेदारी देनी चाहिए जिससे हमारे टीकमगढ़ का नाम पूरे देश में नाम हो इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान
जिले के जाने माने खिलाड़ी अनेक वक्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। उन्होंने मैदान की तैयारियों से लेकर खिलाडिय़ों के ठहरने एवं उनके भोजनादि के प्रबंध पर बारीकी से चर्चा की। खिलाडिय़ों ने कहा कि बाहर से आने वाली महिला खिलाडिय़ों को बेहतर भोजन एवं उत्तम व्यवस्था दी जाए। इस संबन्ध गोबंदी लोधी ,गोबर्धन, राजेंद्र में श्यामपुरा ग्राम में कुछ जगहों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के आरंभ में अतिथियों ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सोभरन लोधी ने अंत में उपस्थित सदस्यों का अभार जताया।
टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट
