कटनी । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत दिए गए जैविक खेती के प्रशिक्षण का सतत व्यापक मूल्यांकन परीक्षा ली गई यह परीक्षा शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ सुधीर खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ वीके द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा ली जा रही है स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा 3 दिन में संपन्न होगी।
