सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। 8 फरवरी से 19 फरवरी तक पचमढ़ी में आयोजित होने वाले महादेव मेले के लिए परिवहन विभाग नर्मदापुरम द्वारा अस्थाई परमिट जारी किए जाएंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम निशा चौहान ने सभी बस संचालकों एवं टैक्सी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे पचमढ़ी मेले के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर परमिट प्राप्त करें, उसके पश्चात् ही वाहन का संचालन मेला क्षेत्र में करें। बिना परमिट वाहन संचालन करने पर वाहन जब्त कर मोटरयान अधिनियम 1988 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
