सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । संचालनालय महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला स्तर पर सोमवार 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र पवारखेड़ा में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स सहायक संचालक व्हीपी गौर एवं परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर द्वारा दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया है कि प्रशिक्षण में योजनांतर्गत किये गये नये प्रावधानों एवं नवीन प्रक्रियांतर्गत लागू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के उद्देश्य यथा गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में प्रोत्साहन प्रदान करना, गर्भवती महिला को प्रसव के पूर्व एवं पश्चात पर्याप्त आराम मिल सके, द्वितीय प्रसव में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना एवं नगद प्रोत्साहन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों में सुधार लाना आदि पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
