सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में संस्था समर्पण श्री की बैठक स्वयंवरम गार्डन में सम्पन्न हुई। जिसमें तय किया गया की संस्था द्वारा 14 फ़रवरी को शाम 7 बजे सेठानी घाट पर 5100 दीपक जलाकर पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रधांजलि देगी । बैठक में समर्पण श्री मीडिया प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से हर्षित दुबे की घोषणा की गयी । इस दौरान अध्यक्ष प्रशांत तिवारी,वंदना शर्मा, ऊषा अग्रवाल, प्रदीप देवड़ा,मनीष गुप्ता, ऋषि दुबे, दीपेश दुबे,आनंद उपाध्याय, शिवम् व्यास, विवेक वर्मा,दीपक राजपूत,दुर्गेश मिश्रा,ध्रुव नागू,शिवकांत यादव,राजा यादव,राजवंश श्रीवास उपस्थित रहे।
