सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। यहां बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने विकास यात्रा शुभारंभ के दौरान कहीं। विधायक डॉ शर्मा ने चक्कर रोड नर्मदापुरम स्थित संत रविदास मंदिर पर संत शिरोमणि संत रविदास जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विकास रथ को हरी झंड़ी दिखाकर विकास यात्रा का शुभारंभ किया।
डॉ शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ नर्मदापुरम जिले में भी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकास यात्रा का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। शासन की योजनाओं से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें पात्रता अनुसार लाभ दिया जाएगा। साथ ही जिले के विकास के स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण हुए कार्यों का भूमि पूजन भी इस दौरान किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा , सीएमओ नवनीत पाण्डे ,श्री राजेश तिवारी, श्री महेंद्र यादव, श्री प्रसन्ना हर्णे, श्री अखिलेश खंडेलवाल, श्री हंस राय, श्री लोकेश तिवारी , श्री रेवती प्रसाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के साथ जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही। श्री राजेश तिवारी एवं श्री प्रसन्ना हर्णे भी संबोधित किया।
पौधरोपण किया गया –
विकास यात्रा के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
ये भी रहे उपस्थित-
श्री मुकेश मैना, श्री सुनील राठौर,राजेश तिवारी ,महेंद्र तोमर,मनोहर बढ़ानी, प्रशांत दीक्षित , सागर शिवहरे, विकास नारोलिया,अर्चना पुरोहित, केशव उर्मिल, राजू बकोरिया, सीमा कैथवास, वंदना दुबे,मनीष परदेशी, गोलू तिवारी,पूनम मेषकर, दीपक माहला, गजेन्द्र चौहान, राहुल पटवा,ज्योति चौरे, नगर पालिका के पार्षदगण मौजूद रहे।
