कटनी (04 फरवरी ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले मे संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होर ही विकास यात्राओं को भव्य एवं जनकेन्द्रित बनाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि यात्राओं मे सर्वाधिक महत्वपूर्ण जनता की भागीदारी, जनता को जानकारी प्रदाय और जनता से संवाद है। इसलिए स्थानीय स्तर पर गांव गांव व वार्डो में विकास यात्राओं की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसाद करें, मुनादी करवायें और ग्राम पंचायत के माध्यम से भी जन-जन तक सूचना पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यो का शिलान्यास व लाकार्पण सहित विभिन्न शासकीय एवं कार्यक्रमों के हितग्राहियों के साथ योजना के लाभ मिलने के पूर्व की स्थिति एवं लाभ मिलने के बाद की स्थिति में परिवर्तन पर संवाद होगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, स्व-सहायता समूहों, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों पर चर्चा हो ताकि अन्य लोग भी लाभ लेने के लिए आगे आयें। इन सभी का संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी सफल योजनाओं के हितग्राहियों की वीडियो बाइट बनाकर विकास यात्रा के व्हाट्स एप ग्रुप मे डालें। ताकि इनका सोशल मीडिया से भी व्यापक प्रचार -प्रसार हो सके।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निद्रेशित किया है कि विकास यात्राओं का उद्धेश्य विभिन्न विकाय गतिविधियों एवं उपलब्धियों को जनता के साथ साझा करना एवं भविष्य में आत्म निर्भर, समृद्ध और विकसित कटनी के निर्णय के उद्धेश्य से नए विकास कार्यो की आधारशिला रखना है। उन्होने विकास यात्राओं में स्थानीय गणमान्य नागरिकों समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करानें की हिदायत दी है।
हाल ही मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिन्हे योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, उन्हे हितलाभ वितरण की कार्यवाही की जाये। साथ्ज्ञ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। यात्रा सुबह से शुरू हो और लोकगीत व लोकनृत्य के आयोजन कराये जिससे जनभागीदारी बढ़े।
यात्रा के रूट में आने वाले स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, राशन की दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना, पशु चिकित्सालय आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा अधोसंरचना में सुधार आदि से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किये जाये।
