संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा
तामिया तहसील अंतर्गत झिरपा ग्राम के पास बने lpg गैस प्लांट के सामने तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें भोपाल निवासी महेश चावालिया,अरुण कुमार पांडे व ग्वालियर निवासी पुनीश शुक्ला को गंभीर चोट आई जिन्हें एम्बुलेंस ओर 100 डायल वाहन की मदद से तामिया हॉस्पिटल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। कल छिंदवाड़ा में घायलों का इलाज जारी है।
