सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के 22 मंडलों पर प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुए। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में नर्मदापुरम नगर एवं नर्मदापुर मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी की चलने वाली सतत प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से कार्यक्रर्ताओं को प्रशिक्षत कर कार्यकर्ता संग्रह, कार्यकर्ता निर्माण एवं कार्यकर्ता का नियोजन करना है। मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग दो सत्रों में किया गया। पहला सत्र वर्तमान परिदृश्य में प्राकृतिक खेती विषय को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल ने संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने की। वहीं द्वितीय सत्र केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितेषी योजनाएं के वक्ता जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी रहे सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र में जिला कार्यालय मंत्री नंदकिशोर यादव, जिला मंत्री सूरज राठौर, नगर मंत्री मनीष परदेशी, देवानंद यादव, राम सगर, मंडल महामंत्री पंकज साहू, शिवनारायण यादव, धनराज यादव, उपाध्यक्ष नीरज दुबे, कपिल मीना, पप्पी तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, गणेश यादव, संतोष साहू, गोपाल यादव, नानकराम वर्मा, राकेश त्रिपाठी, सतीश वर्मा, राजेश बैरागी, रोहित वर्मा, अमित ठाकुर, राजू आसरे, अखिलेश निगम दिनेश मीना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे ने एवं आभार जिला मंत्री सूरज राठौर द्वारा किया गया।