कटनी। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्राचार्य डॉ सुधीर खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ वीके द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है फसलों में कीट एवं रोग लगने से पूर्व उनके नियंत्रण के लिए एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन के अंतर्गत शसय क्रियाओं के तहत ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई मेंढ़ों की साफ-सफाई तथा फसल अवशेष नष्ट करना। फसल चक्र। अंतरवर्तीय फसल । प्रतिरोधी जातियों का चयन। समय पर बोनी एवं बीज बोने की दूरी। बीज उपचार। पोषक तत्व तथा जल प्रबंधन। यांत्रिक विधियों द्वारा चिपचिपा बोर्ड। प्रकाश प्रपंच। फेरोमेन ट्रैप। जैविक विधियों में परजीवी। परभक्षी एवं रोगाणु आदि द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया जैविक कृषि प्रबंधन के अंतर्गत जीवंत मृदा। फसल चक्र। फसल आवश्यक प्रबंधन पशु गोबर तथा गोमूत्र आधारित खादों जैववृद्धि कारकों वर्मीवाश आदि का प्रयोग फसलों में करने की जानकारी दी गई मृदा की समृद्ध शीलता। तापक्रम प्रबंधन। आ दानों में आत्मनिर्भरता। सूर्य ऊर्जा का उपयोग। पशुधन समन्वय से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए जीरो बजट फार्मिंग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
