कटनी( 02 फरवरी )- कलेक्टर श्री प्रसाद ने गुरूवार को विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम हिनौता मे छोटी महानदी के पास सेतु निर्माण विभाग द्वारा निर्मित कराए जा रहे 200 मीटर लंबाई के पुल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेतु निर्माण विभाग के उपस्थित अधिकारियों से पुल निर्माण की समयावधि की जानकारी ली जाकर नियत समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए।
निर्माणाधीन ब्रिज के लोड टेसिं्टग के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया की ब्रिज की भार क्षमता 77 टन है। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा भू अर्जन संबंधी जानकारी प्रदान किये जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जल संसाधन विभाग, सेतु निर्माण विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की सयुक्त बैठक आयोजित कर भू अर्जन संबंधी समस्या का निराकरण कराते हुए कार्य को पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
