• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
February 2, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर अंकित नेमा

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान की प्रगति की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं की मैदानी हकीकत जानी।
भ्रमण के दौरान रानी पिपरिया में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में रक्त अल्पता की जाँच की जाए। इसके लिए सर्वे कार्य ठीक से किया जाए। सर्वे उपरांत दो माह बाद पुनः इसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में सबसे कम एनीमिया की स्थिति आने पर उक्त क्षेत्र की एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे 5 कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। बीएमओ ने बताया कि यहां 15 से 35 वर्ष की 150 महिलाओं का सर्वे हो चुका है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन 10 से कम हैं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाये। महिलाओं को समक्ष में आयरन फ़ालिक ऐसिड की गोलियाँ खिलाए।गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर टीकाकरण हो। मीजल्स रूबेला का टीकाकरण पूर्ण किया जाये। भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

ग्राम खुरपा में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण कक्ष और विभिन्न प्रकार की जांच एवं उनकी रिपोर्ट मिलने में लगने वाले समय की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को सेक्टर स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दें। आशा कार्यकर्ता मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने के पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजें। उन्होंने अस्पताल की चादर प्रतिदिन बदलने और साफ- सफाई रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध रहें और एक्सपायरी दवाईयों को समय पर अलग कर लिया जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प के लिए चयनित करवाने की तैयारी करें।
ग्राम बेलखेड़ी शेढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने महिलाओं में एनीमिया की जांच के लिए लिये गये नमूने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी निर्धारित प्रपत्र में जानकारी अच्छे से संधारित कर समय पर रिपोर्टिंग की जाये। कलेक्टर ने शासकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी मुआयना किया। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिए कि स्कूली छात्राओं को समक्ष में आयरन फ़ॉलिक ऐसिड की गोली खिलाए । भ्रमण के दौरान पटवारी अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।

ग्राम सूरवारी में कलेक्टर ने एनीमिया के लिए होने वाली जांच के कार्य को देखा। उन्होंने एनीमिया के माइल्ड, मॉडरेट व सीवियर प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कठौतिया के भ्रमण के दौरान एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन व फोलिक एसिड की गोली देते समय आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एनीमिया के मरीजों की काउंसलिंग भी की जाये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जिले में 5 से 25 फरवरी तक निकाली जायेगी विकास यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d