कटनी शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आगाज के संयुक्त तत्वावधान में बालकों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे , राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. अजय कुमार ठाकुर, डॉ.अतुल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राम कुमार, रेनिका सिंह राजपूत, स्वाति मौर्य, संजय मौर्य के माध्यम से लोगों तक बाल हिंसा उन्मूलन का संदेश स्वयंसेवक गांव -गांव पहुंचा रहे हैं।
साथ ही बाल संरक्षण हेतु पोस्टर का विमोचन प्राचार्य डॉ एसके खरे , प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव, डॉ वी के द्विवेदी डॉक्टर आर पी सिंह डॉ माधुरी गर्ग की उपस्थिति में किया गया। रैली,नुक्कड़ नाटक, एवं पोस्टर के माध्यम से बाल संरक्षण हेतु जन जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम जुहली ,जुहला शासकीय एन.के.जे के स्कूल में बच्चों के साथ संवाद एवं एनकेजे थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों से भी बाल संरक्षण हेतु संवाद किया गया। रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बाल हिंसा ,बाल संरक्षण,बाल लैंगिक शोषण, बाल मजदूरी रोकने हेतु लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है एवं लोगों को बाल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सृजन सोनी,आकाश दुबे,अभिनंदन कुशवाहा, मेघा विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी विक्रम सिंह एवं अन्य स्वयंसेवक भी बाल संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।