राहतगढ़। राहतगढ़ ब्लाक के ग्राम बहरोल में जमींदार परिवार में चल रही साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवार्चन का भव्य आयोजन किया जा रहा है सभी भक्त श्रद्धालुओं श्रीमद् भागवत कथा में पधारें कर पुन्य लाभ अर्जित करें जिसमें कथा व्यास पंडित श्री संजय प्रसाद दुबे जी ने बताया कि आज श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण रूक्मिणी का विवाह संपन्न हुआ जिसमें भक्त मन मुग्ध होकर नाच उठें संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा मुख्य यजमान भारत सिंह यादव श्रीमद् भागवत कथा में शामिल भाजपा सीहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, जितेंद्र रोहन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष बलराम मासाब, कपिल कुर्मी बरोदिया एवं समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासी कथा में शामिल होकर पुन्य लाभ अर्जित किया एवं रामप्रसाद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।