कटनी। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ सुधीर खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ वीके द्विवेदी के सहयोग से विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण में हरी खाद के अंतर्गत दलहनी फसलों सन ढेंचा लोबिया उड़द मूंग गवार सैंजी बरसीम एवं मटर वर्षा ऋतु में बोनी कर 30 से 45 दिन की फसल को हल। डिस्क हैरो। रोटावेटर से पलट कर पानी भरकर सड़ा कर धान का रोपा लगाने से नत्रजन तथा कार्बनिक पदार्थ की पूर्ति कर कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त होता है खली खाद चार गड्ढा विधि से केचुआ खाद निर्माण फसल चक्र अंतरवर्तीय फसल पद्धति बहू फसल प्रणाली तथा मिश्रित फसल की तकनीकी जानकारी दी गई।