कन्नौज – सपा के पूर्व प्रदेश सचिव इन्द्रनारायण द्विवेदी (बिल्लू ) के भाजपा में शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर।
कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक,बिधायक कैलाश राजपूत व जिलाध्यक्ष ने बिल्लू दुबे को भाजपा में शामिल कर सदस्यता दिलाते ही समर्थको ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए जम कर थिरके। बिल्लू दुबे ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। भाजपा में ही ब्राह्मणों का सम्मान सुरक्षित है। ब्राह्मण किसी भी पार्टी में रहकर अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है,सपा में घुटन महसूस हो रही थी। शीर्ष नेतृत्व हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहूंगा।इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र शाक्य, शैलेन्द्र दुबे, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।।