सीमा कैथवास की रिपोर्ट –
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल के मार्गदर्शन पर गुरूवार को भाजपा कार्यालय में अ.जा. मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अ.जा. मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हेमंत भन्नरवार, श्री अनिल आर्य एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजू बकोरिया ने मोर्चा पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को आगामी 5 फरवरी को संत शिरोमणी श्री रविदास जयंती एवं जिले की चारों विधानसभाओं पर अ.जा. मोर्चा के सम्मेलन आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणी श्री रविदास जी की जयंती अनुसूचित जाति मोर्चा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाएगा। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज कुचबंदिया, शिवभगत अहिरवार, जिला मंत्री पूरन मेषकर, जिला कोषाध्यक्ष रामजीवन बकोरिया, सह कोषाध्यक्ष संजय पवार, जिला कार्यालय मंत्री राम सागर, सह कार्यालय मंत्री अखिलेश बिल्लौरे, सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल गोयर, मंडल अध्यक्ष महेश बावरिया, दिनेश चौधरी, जिम्मी कैथवास, राजकुमार बकोरिया, तरूण घावरी, मुकेश राठौर, लालता प्रसाद अहिरवार, कन्छेदीलाल मेहरा, महामंत्री ब्रजकिशोर पठारिया, संदीप मेहरा, विनोद साठे, अनिल चौहान, राकेश पठारिया, दीपक कुरले, शरद घावरी सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।