रिपोर्ट चंद्रिका यादव चंदौली
मौके पर किसानों का धान क्रय किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से पूछताछ कर धान खरीद के विषय में जानकारी ली गई। किसानों द्वारा बताया गया कि धान की खरीद सहूलियत पूर्वक की जा रही है, कोई दिक्कत नही है। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र पर पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बोरों का प्रबंध पहले से ही सुनिश्चित रखा जाय। केंद्र पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था रहे। धान क्रय में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपस्थित किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि वे अपना धान सुखाकर केंद्र पर ले आएं जिससे मानक के अनुसार तत्काल उनके धान की खरीद हो सके।
किसानों की सुविधा हेतु हलुआ स्थित उक्त धान क्रय केंद्र पर अ और ब दो केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों क्रय केंद्रों पर अब तक 459 किसानों से कुल 31405.20 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।
क्रय केंद्र पर मौके पर पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र, 04 इलेक्ट्रोनिक कांटे, बोरे आदि व्यवस्थाएं मौजूद पाई गई।
निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी, क्रय केंद्र प्रभारी, कृषक गण आदि उपस्थित थे।