बटियागढ़ जिला ब्यूरो संतोष सिंह लोधी
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिध्दाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में जिला दमोह के तहसील हटा में मासिक महाआरती संपन्न हुई। महाआरती में सर्वप्रथम मां गुरुवर के जयकारे लगाए गए गुरु व मां का चालीसा पाठ के साथ मां गुरुवर की आरती संपन्न हुई। समापन के उपरांत समापन का संचालन – सुनील रैकवार जी ने किया।
चिंतन के क्रम में चिंतन दिये। मोना नामदेव (सक्रिय कार्यकर्ता भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हटा)
मंजूलता रैकवार जी (महिला अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हटा) प्रताप सिंह चौहान (ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ)
ओमवती अठया (जिला उपाध्यक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला दमोह)
बीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पटेरा)
सुदामा प्रसाद पटेल (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा)एवं अंत में आभार व्यक्त किया कैशव रैकवार जी (जिला उपाध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन दमोह। सहित सैकड़ों मां भक्तों की उपस्थिति रही एवं अंत में शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया।