कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद लगातार जिले का भ्रमण कर जहां एक ओर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले वासियों को अनेक सौगातें भी दे रहे हैं। इसी क्रम में 20 दिसंबर 2022 को विजयराघवगढ़ विकासखंड के ग्राम कारीतलाई में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण भी किया था। जहां छात्रों एवं अन्य युवाओं ने खेल मैदान की मांग कलेक्टर से की थी। युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा खेल मैदान बनाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए जिसके फलस्वरूप संघी कंपनी द्वारा भूमि पूजन करा कर खेल मैदान निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।