MPNEWSCAST
कटनी 12 जनवरी – आज का दिन अत्यंत विशेष दिन है ,क्योंकि आज स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस है, स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को हम युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। भारतवर्ष में अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया उन महापुरुषों के आभामंडल में स्वामी विवेकानंद जी का एक विशेष महत्व है, स्वामी विवेकानंद जी के महान विचारों को हम सभी को पढ़ना चाहिए तथा अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उक्त विचार कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बडवारा मैं युवा दिवस की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के समक्ष व्यक्त किए। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय और यहां के छात्रों के प्रति आत्मीय लगाव का जिक्र किया। कलेक्टर के यहां पहुंचते ही छात्र -छात्राओं ने बैंड- बाजे के साथ उनका स्वागत , तिलक वंदन से किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया ।तदोपरांत सरस्वती वंदना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा शाल- श्रीफल देकर कलेक्टर अवि प्रसाद का स्वागत किया तथा छात्राओं ने भी स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
प्राचार्य द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद के विद्यालय पहुंचने पर आभार व्यक्त किया गया।