MPNEWSCAST
कटनी शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षा विभाग मप्र के निर्देशानुसार व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जैविक खेती प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डा सुधीर खरे ने किया।
डा खरे ने भूमि मानव स्वास्थ एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जैविक खेती की आवश्यकता जैविक खाद तथा कीट नाशक के लिए ग्राम में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके निर्माण करने से लागत में कमी तथा बाजार पर निर्भरता नहीं होगी। शुद्ध पौष्टिक एवं स्वादिष्ट अनाज तथा सब्जियों का उत्पादन होगा।इनके विक्रय से अतिरिक्त आमदनी होगी। जैविक कृषि उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण छात्र उत्पादन एवं विक्रय करने हेतु स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।प्रशिक्षण समन्वयक डा व्ही के द्विवेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दिया। प्रशिक्षक जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे ने जैविक खेती प्रशिक्षण की सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक विषयों की विस्तृत जानकारी दिया।