भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त खाद्यान्न देने का फैसला लिया गया है। अब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का 5 किलो खाद्यान्न एक रुपए प्रति किलो के मान से हितग्राहियों को मिलता था। लेकिन अब यह मुफ्त मिलेगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति पूर्ववत मुफ्त मिलता रहेगा।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इसमें अंत्योदय अन्न योजना के पात्र परिवार को 35 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलेगा और प्राथमिकता पात्रताधारी परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य के मान से मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। इस प्रकार पात्रताधारी परिवारों को प्रति सदस्य 10 किलो राशन प्रतिमाह मुफ्त मिल सकेगा