कलेक्टर अवि प्रसाद को रीठी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम गुरजीकला निवासी हितग्राही सुखचौन पिता रामसहाय ने आवेदन देकर पी.एम.किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं होनेे की जानकारी कलेक्टर अवि प्रसाद को दी थी।
कलेक्टर अवि प्रसाद के पहल और प्रयासों के बाद सुखचौन की समस्या का त्वरित निराकरण शुक्रवार को हो गया। इनकी पी.एम.किसान आई.डी एम.पी.274392926 है और आधार नंबर 789293631352 का प्रधानमंत्री किसान की एल.आर लिंकिंग करा दी गई है। इससे अब हितग्राही सुखचौन को नियमित तौर पर किसान सम्मान निधि प्राप्त होने लगेगी। सुखचौन की ग्राम अमगवां मे भूमि से इनके पी.एम. किसान आई.डी को लिंक किया गया है