स्लीमनाबाद रिपोर्टर प्रिया दुबे
मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए व्यासायिक शिक्षा के अंतर्गत जैविक खेती का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।
ट्राईकोडरमा विरेडी से रोग नियंत्रण हेतु बीजोपचार तथा कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए एक दलीय फसलों में एजेक्टोबैक्टर द्विदलीय फसलों में राईजोबियम तथा सभी फसलों में स्फुर घोलक फासफेटिका कल्चर का उपयोग बीजोपचार भूमि उपचार एवं जड़। कंद उपचार तथा नर्सरी उपचार का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त एजोला एवं नील हरित काई से धान में नत्रजन स्थिरीकरण से नत्रजन वाली खाद की एक तिहाई मात्रा फसलों में कम देने की विधि को बतलाया गया। फसल चक्र अंतरवर्तीय फसल पद्धति एवं मिश्रित फसल की जानकारी दी गई।