प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के निर्देशन पर तीन दिवसीय श्री गुरुगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व उत्सव मना रहा है। उसका शुभारंभ आज वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुरुगोविंद सिंह पार्क मे पौधरोपण कर किया गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल दीवान ने कार्यक्रम मे गुरु गोविंद सिंह जी के चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी जसवीर सिंह बावरा ने बताया कि भाजयुमो नर्मदापुर मण्डल तीन दिन तक मण्डल के अलग अलग स्थानों में जाकर गुरु गोविंद सिंह जी के चरित्र पर आधरित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिससे गुरु गोविंद सिंह के विचारों को युवाओ तक पहुँचाया जा सके । इस अवसर पर भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुन्दरम अग्रवाल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मीडिया सह प्रभारी वीरू पटवा, सह कार्यालय मंत्री रहमान खान, मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, श्रीराम सगर, केतन बरगले, आशीष तिवारी, अनिल लौवंशी, सोमेश मिश्रा, शाखा सिंह, भगवान सिंह, अभिसेख सिंह, सम्राट सिंह, रितिक सिंह, पर्वत सिंह, भूला सिंह आदि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।