कन्नौज। श्रीमद् भागवत कथा मे बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया के जन्म की लीला का वर्णन किया। कृष्ण के जन्म की कथा सुन भक्त भावुक हुए। जन्म होते ही भक्तों ने पुष्प वर्षा की। इंदरगढ़ के विषैनेपुरवा गांव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मे कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा वाचिका राम नंदनी शास्त्री ने बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया के जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भक्ति में गीत पर भक्त थिरकते नजर आये। गोकुल नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। भगवान के जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा में भगवान की बाल लीलाओं की मनमोहक कथा सुनाई। कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। भक्तों ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। श्रीमद् भागवत कथा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।