विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा बीती रात शहर के तिरंगा चौक पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। तिरंगा चौक निवासी महेंद्र शर्मा उम्र 30 वर्ष पर कुछ अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। विवाद की जानकारी लगते ही देहात थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान और अन्य पुलिस बल मौके पर जांच करने पहुंचा। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली है, मामला में जांच की जा रही है।