प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / (इटारसी) आज रविवार को भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाईव रेडियो कार्यक्रम प्रसारण वार्ड क्रमांक-12 के बूथ-180 पर सामूहिक रूप से सुना गया एवं साथ ही तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के पावन जयंती दिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें सामूहिक पुष्पांजलि प्रदान की गई एवं आज अटल जी की पावन जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया। अटल जी को याद कर उसी स्थान के पास वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश रैकवार ने कहा कि अटल जी संगठन के प्रति अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ समर्पित रहे, साथ ही देश एवं देश की जनता के उत्थान के लिए सदैव लग्नशील रहकर पूर्ण निष्ठाभाव के साथ् कार्य किया । इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-12 मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा नगर मंडल इटारसी के सह-मीडिया प्रभारी नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता नासिर खान, वार्ड क्रमांक-12 के पार्षद एवं नगर पालिका सभापति मंजीत कलोसिया, महिला मोर्चा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती हेमलता कदम, महिला मोर्चा सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती मालती मोहरे, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती भावना सोनेरिया एवं श्रीमती कृष्णा बरगले, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष आतिश कुमार सेन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री रोहित साल्वे, भाजपा कार्यकर्ता राहुल यादव,भाजपा कार्यकर्ता संजय विशोपिया, भाजपा कार्यकर्ता राहुल विशोपिया, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश माहोरियाँ, भाजपा कार्यकर्ता अंशुल रैकवार, सोनू रैकवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।