विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा।नागरिक सेवा समिति कार्यालय पर रविवार को भारत माता के दो सपूतों पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का 98 वा जन्मदिन एवं शिक्षाविद महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का 161 वां जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी एडवोकेट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री रीता देवी भावसार ने की विशेष अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रमोद दीवान शिशु विशेषज्ञ डॉ महेंद्र बाजोरिया सावित्री महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी शर्मा आर्य समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैनी पूर्व शिक्षक संतोष शर्मा गायत्री मंदिर से एस एन पांडे नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत आरंभ किया गया।
उपस्थित सभी सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमालाओ से स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन नागरिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तनवानी ने किया एवं आभार नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष कांतिभाई शाह ने व्यक्त किया नागरिक सेवा समिति के कार्यालय पर ही दमयंती धर्मकांता सेवार्थ के संचालक योगेश शाह के पुत्र सुभाष शाह एवं कोमल शाह सालगिरह एवं जन्मदिन के अवसर पर राजीव गांधी जन चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रमोद दीवान एवं डा महेंद्र बाजोरिया को 100 कंबल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को प्रदान करने भेंट किए।
एवं वही नागरिक सेवा समिति कार्यालय पर पिछले दिनों में 700 कंबल एवं आज 200 कंबल बुजुर्ग महिलाओं को कुल 1000 कंबल का वितरण किया गया।
भोजनालय पर जन्मदिन एवं शादी के सालगिरह के अवसर पर 250 लोगों को पुडी सब्जी फ्रूट भी वितरित किया गया इस मौके पर तुलसीराम नामदेव . राधेश्याम साहू.दयाशंकर जायसवाल . युवा समाजसेवी विनीत अरोरा. महेंद्र सिंह ठाकुर फौजी .राम गोपाल गुप्ता .प्रेम सिंह. मैनेजर संतोष शर्मा . मैनेजर देवी लाल कुशवाह एवं नागरिक सेवा समिति सदस्यगण उपस्थित थे।