कन्नौज। संपूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियों की संख्या निरंतर घटती जा रही है। थाना दिवस में कुल 6 फरियादी पहुंचे। जिन्होंने अपनी शिकायत दर्ज की। कुल 6 फरियादियों मे एक शिकायतकर्ता का मौके पर निराकरण किया गया। सिर्फ 5 शिकायतों को जल्द ही निस्तारण कराए जाने की बात कही। इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 6 शिकायतें रही। थाना दिवस में शिकायतकर्ता कम पहुंच रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण थाना परिसर में पड़ी खाली कुर्सियों से अंदाजा लगाया जा सकता है। थाना दिवस में एक फरियादी का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को जल्द से निपटाए जाने की बात कही। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार , इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पीएन बाजपेई सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।