दमोह – भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व मे भाजपा जिला कार्यालय में किसान दिवस पर जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के मुख्य आतिथ्य में भूमि सुपोषण अभियान के तहत प्रशिक्षण और प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एड हरिशचंद गुड्डू पटेल ने की, जिसमें जिला उपाध्यक्ष और किसान मोर्चाप्रभारी रूपेश सेन, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज, जिला उपाध्यक्ष चंद भान पटेल, जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, संजय यादव, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार,सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिवशंकर कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भोला सराफ, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, भूप सिंह, हरिनारायण चोकरया, राजकुमार सिंह, दिलीप पटेल, सुदामा पटेल, राजेश सिंघई अतिथि के रूप में मंचासीन रहें। शुभारंभ भगवान बलराम और मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने सभी से प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को अपनाने की बात कही
महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाने जा रहे थे तब अंतरराष्ट्रीय जगत ने परीक्षण रोकने के लिए धमकी दी थी कि हम आपका खाद्यान्न वेतन रुकवा देंगे तब हमारे देव तुल्य किसानों की परिश्रम के कारण ही देश में खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी इसलिए राष्ट्रहित में किसानों का योगदान वंदनीय है।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लड़ाई लड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान दिवस मनाया जाता हैं इसी उपलक्ष्य में जिले के पांच प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मान करते हुए भाजपा गौरवान्वित है। किसान मोर्चा प्रभारी रूपेश सेन ने कहा कि भाजपा सपर्पण के साथ सभी किसानों के विकास में कार्य कर रही हैं, गाय की रक्षा और पालन करके लाभकारी जीवन जिया जा सकता हैं। प्राकृतिक खेती करने वाली महिला किसान ,मिलन बाई धुर्वे ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को और जमीन को बचाने के लिए जैविक खेती से फसल उत्पादन करके ही स्वास्थ परिवार की कामना की जा सकती हैं। सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज ने गाय के गोबर से खेती शून्य बजट की खेती की जानकारी दी , रामेश्वर चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संतोष आठ्या और आभार शेलेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया। जिले के प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसान नोनेलाल अहिरवार, पप्पू सिंह, श्रीमति मिलनबाई धुर्वे, बिहारी यादव, राममिलन पटेल का सम्मान जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह सहित अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,जिलापदाधिकारीओ व कार्यकर्ताओ किसान भाईओ की उपस्थिती रही।