प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(भोपाल) मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन आज अंबेडकर पार्क भोपाल में किया गया। 31 सूत्री मांगों को लेकर सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिव चौबे, रमेश शर्मा कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा धरना में आए सभी कर्मचारियों को संबोधित किया गया। प्रमुख सचिव द्वारा प्रतिनिधिमंडल को बल्लभ भवन में मुलाकात हेतु बुलाया गया तथा प्रांतीय अध्यक्ष विश्व सिंह सिसोदिया, प्रांतीय सचिव हेमंत श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रमुख सचिव से भेंट की गई। प्रमुख सचिव द्वारा कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र इसी सप्ताह में निराकरण किए जाने हेतु आस्वासन दिया। नर्मदापुरम से संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे, जिला सचिव सुंदर नारायण शर्मा, मुकुल दुबे, गणेश सिंह एवं आर एस जमानिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।